फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आयुक्त बोले- बहाने छोड़ दो, धरातल पर काम करके दिखाओ, दिवाली पर कूड़ा नहीं दिखना चाहिए

विज्ञापन
पराली प्रबंधन जागरूकता मिशन के तहत किसानों को जागरूक करते कृषि अ​धिकारी। 
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की तरफ से शहर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। दिवाली तक सफाई, शौचालय व सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान पर फोकस रहेगा। इसके लिए डीएमसी (नगर आयुक्त) से लेकर कार्यकारी अभियंता, एटीपी व बिल्डिंग इंस्पेक्टर तक को दो-दो वार्ड का प्रभारी बनाया गया है। इसके लिए निगम आयुक्त ने शुक्रवार को लघुसचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में वार्ड कमेटियों की बैठक ली। इसमें चेतावनी देते हुए, बोले अब बहाने छोड़े, धरातल पर काम करके दिखाओ। दिवाली तक आउटपुट चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में प्रदेश के निगम आयुक्तों संग बैठक की थी। बैठक में साफ किया था कि शहरों में अधिकारी काम करके दिखाएं। जो अधिकारी अच्छा काम करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा, जो नहीं करेगा उसका इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री की सख्ती का असर शुक्रवार को निगम के अधिकारियों की बैठक में दिखा।
आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने कहा कि त्योहारी सीजन हैं इसलिए शहर में साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य के लिए वार्ड वाइज अधिकारियों की डयूटी लगाई जा चुकी है। हर बड़े अधिकारी को दो-दो वार्ड दिए गए हैं। अधिकारी खुद अपने वार्डों में निरीक्षण करें। दिवाली पर किसी भी वार्ड में कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, पशुओं की समस्या पर भी फोकस करें। सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों, मार्केट एरिया, पुलों के नीचे, मुख्य मार्गों के साथ लगती दीवारों पर लगे होर्डिंग व फ्लैग हटवाएं। न मानने वालों के खिलाफ हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेन्ट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन व टैंकरों से सड़कों व पौधो पर पानी का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में उपनिगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़, वरिष्ठ लेखा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सचिव नवीन कुमार, नरेन्द्र, प्रदीप कुमार, मुख्स सफाई निरीक्षक सुन्दर सिंह, भू-अधिकारी संदीप बतरा, सभी नगर अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व सहायक सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।
..........
यूं लगाई गई वार्ड वाइज ड्यूटी

नाम पद वार्ड
जितेंद्र कुमार डीएमसी 17, 19
देवेंद्र सिंह लेखा अधिकारी 16, 18
मंदीप धनखड़ कार्यकारी अभियंता 14, 15
तिलकराज एटीपी 3,4
सुनील शर्मा सहायक अभियंता 5,6
सुनील चुघ सहायक अभियंता 11,12
तरुण कुमार सहायक अभियंता 7,8
शांत सुहाग सहायक अभियंता 9,10
सत्यव्रत सहायक अभियंता 13
वीरेंद्र सहायक अभियंता 22
राजीव विज बिल्डिंग इंस्पेक्टर 20,21
सन्नी कुमार बिल्डिंग इंस्पेक्टर 1,2

निगम के आला अधिकारियों को दो-दो वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। हिदायत दी है कि किसी भी वार्ड में कचरे का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। वार्ड प्रभारी खुद अपने वार्डों का निरीक्षण करें। विशेष अभियान के तहत सफाई व शौचालयों पर फोकस किया जाए। बेसहारा पशुओं से लेकर सड़क से गौशाला में पहुंचाया जाए। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएं।
विज्ञापन

डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें