रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकान प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन नरेंद्र धनखड़ व रणधीर कटारिया गुट से कर्मचारी विकास मंच पैनल तले प्रधान समेत अन्य पदों के लिए नामांकन भरे और चुनाव चिह्न भी दिए गए। प्रधान पद के लिए तीनों पैनल से एक-एक उम्मीदवार मैदान में है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश पाल राठी ने बताया कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन प्रधान पद के लिए विकास अहलावत गोल्डी ने, उप प्रधान पद के लिए रविन्द्र लोहिया ने, महासचिव पद के लिए मनीष कौशिक, सह सचिव पद के लिए रामबीर राणा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीवर सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
कुलवंत गुट से कर्मचारी स्वाभिमान मंच के पैनल तले अनिल मल्होत्रा ने प्रधान पद के लिए, धर्मेंद्र ने उप प्रधान पद के लिए, अजमेर सिंह ने महासचिव पद के लिए, दीपक सैनी ने सह सचिव पद के लिए तथा विजय पाल ने कोषाध्यक्ष पद के लिए तथा फूल कुमार बोहत गुट से कर्मचारी सुरक्षा संगठन बैनर तले राजेश सैनी ने प्रधान पद के लिए, रविन्द्र पंवार ने उप प्रधान पद के लिए, विवेक चौहान ने महासचिव पद के लिए, नितिन भटनागर ने सह सचिव पद के लिए तथा राज कंवर ने कोषाध्यक्ष पद के लिए फार्म भर चुके हैं। चुनाव 28 अक्तूबर को प्रशासनिक भवन में आयोजित किया जाएगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस अवसर पर उप चुनाव अधिकारी खैराती लाल, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील दहिया, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, पूर्व प्रधान जयबाग मलिक, पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।