रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। शॉटपुट में अदिति प्रथम, रुबेल द्वितीय, महक तृतीय रही।
चाटी रेस में ऋतु प्रथम, अंजलि द्वितीय व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में कॉमर्स ए टीम ने प्रथम, कंप्यूटर साइंस टीम ने द्वितीय व कॉमर्स बी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय, संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में कोमल प्रथम, मीनू द्वितीय, संजना तृतीय, स्लो साइकिल में तान्या प्रथम, ऋतु द्वितीय, संजना तृतीय, 800 मीटर में मीनू प्रथम, कोमल द्वितीय व मानसी तृतीय रही।
प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा व डॉ. विनय मालिक ने मिलकर छात्राओं को शुभकामनाएं दी व पुरस्कार वितरण किए। डॉ. संतोष हुड्डा ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय आसपास के क्षेत्र का सबसे बेहतर कॉलेज है जहां छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। राजबाला, पूर्व छात्रा रेणु, संदीप ने दो दिवसीय प्रोग्राम में ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
इस मौके पर डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. बसंत कुमार, डा. किरण शर्मा, नीति अहलावत, डाॅ. दीपक मलिक, डॉ. वीणा सचदेवा, डॉ. निशा मलिक, डा. सूरज मुखी, डॉ. योगेश आदि उपस्थित रहे।
02...राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी में जोर आजमाइश करती
02...राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी में जोर आजमाइश करती
02...राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी में जोर आजमाइश करती