रोहतक। त्योहारी सीजन में दिवाली तक बाजारों में पुलिस कमांडो तैनात होंगे। इसके लिए दो टीम तैनात की गई हैं। एक टीम दिन में शहर के मुख्य चौक व चौराहों पर तैनात रहेगी, जबकि दूसरी टीम रात को पेट्रोलिंग करेगी।
एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि त्योहारों को मध्यनजर जिले में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किये जा रहे है। दिन व रात्रि के समय पेट्रोलिंग करने के लिए कमांडो की दो टीमों को तैयार किया गया है। प्रत्येक कमांडो टीम में आठ जवान तैनात किये गये है। दिन के समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक कमांडो टीम महत्वपूर्ण भवन, चौक व चौराहों पर तैनात रहेगी। रात्रि के समय शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक कमांडो टीम द्वारा बाजारों व भीड़-भाड़ वाले एरिया में पेट्रोलिंग करेगी। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग को आपात स्थिति से निपटने के तैयार रहने के लिए कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाएगी। कमांडो टीम आधुनिक हथियारों से सुसज्जित होंगी।