फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा हरियाणा में केवल आम आदमी पार्टी से डरती है : ढांडा

विज्ञापन
रविवार को पुराने आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेते आम आदमी पार्
विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा कार्यकम है। इस दौरान 11000 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और 6500 नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि रोहतक हरियाणा की राजनीति का हब है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने जींद में तिरंगा यात्रा की थी और पंचकूला से बिजली आंदोलन की शुरुआत की गई और भिवानी में शपथ ग्रहण समारोह किया गया था। अब रोहतक की बारी है। रोहतक हमेशा से हरियाणा की राजनीति का केंद्र बिंदु रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में केवल आम आदमी पार्टी से डरती है। पिछले 9 साल से कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पाई। जब से आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में गतिविधियां तेज की हैं तब से मुख्यमंत्री से लेकर उनके मंत्री और विधायक तक आम आदमी पार्टी को कोसते रहते हैं। उनको पता है कि यदि कोई हरियाणा में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें