22सीटीके35...ब्राह्मणवास और सांघी रोड पर आमने सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर में श्रतिग्रस्त
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवास-सांघी रोड पर वीरवार शाम बाइक व स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीजीआई ले जाते समय दोनों घायल युवकों ने दम तोड़ दिया।
बाइक सवार की पहचान सोनीपत के खेड़ी मिर्जापुर निवासी प्रदीप तो स्कूटी सवार की जसिया निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार शाम प्रदीप (26) रोहतक से अपने गांव खेड़ी मिर्जापुर की ओर से जा रहा था। सुनील (33) गांव से ब्राह्मणवास गांव की ओर जा रहा था। जब दोनों आमने-सामने आए तो टक्कर हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रदीप को घायल अवस्था में रोहतक के होली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया, जबकि सुनील काे घटनास्थल से सीधे पीजीआई ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
22सीटीके35...ब्राह्मणवास और सांघी रोड पर आमने सामने हुई बाइक और स्कूटी की टक्कर में श्रतिग्रस्त