फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शीतलहर ने ठिठुराया, दोपहर को खिली धूप से पार्क में रौनक

विज्ञापन
मानसरोवर पार्क में धूप सें​कते अ​भिभावक और बॉल खेलते बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन
शीतलहर से कड़ाके की ठंड है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। शाम होते ही ठंडी हवा ने ठिठुरन में इजाफा कर दिया है। रात 10 बजे कोहरे ने फिर दस्तक दे दी।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह 10 बजे के बाद सूर्य भगवान के दर्शन देने के बाद लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। हाड़ कंपकंपाने वाली सर्द हवा चली। न्यूनतम तापमान 8.2 व अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलसुबह दृश्यता एक मीटर से भी कम रही। धूप निकलने के बाद अभिभावक संग बच्चे पार्कों में खेलने पहुंचे। यहां अभिभावक धूप सेंकते देखे गए। वहीं, बच्चे झूला झूलते नजर आए। शाम होते ही पार्कों में सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। ठंड के लगातार बढ़ने से सबसे अधिक रेहड़ी व जरूरतमंद लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें