सांपला। इलाके में पिछले दो दिन से भले ही धुंध से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भले ही हल्की धूप दोपहर को निकलती है, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही। समय से पहले ही सूर्य देव गायब हो जाते हैं। दिन भर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। बुधवार को तापमान में गिरावट रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन के बाद पाला पड़ने संभावना है। हालांकि किसान अभी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश होने से फसलों की पैदावार बढ़ेगी।
-मौसम विभाग ने की गाइडलाइन जारी
कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है जिसमें सलाह दिया कि ठंड के समय लोग अपनी स्किन को नियमित रूप से तेल करीम से मॉइस्चराइज करें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियां खाएं और उनका जूस पिएं। घर से बेवजह बाहर जाने से बचें। शरीर को सूखा रखें। गीला होने पर तुरंत कपड़ा बदल दें।
-अलाव और हीटर बना सहारा
शीत लहर चलने के बाद दिन भर लोग थे ठिठुरते नजर आए। हालांकि लोगों ने घरों व दुकान पर अलाव जलाकर वह हीटर का सहारा लिया। जिनकी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर लोग हीटर खरीदते नजर आए। जो की बाजार में ठंड के चलते ग्राहकों की भीड़ कम रही। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखी। वहीं बुजुर्गों व बच्चों पर ठंड का असर ज्यादा दिखाई दिया। अस्पतालों में खांसी जुकाम, बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे। पहले से मौसमी बीमारियों की मरीजों की अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है।