फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली के व्यापारी से लूट के केस में राजस्थान के बिकानेर का युवक रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सात माह पहले नेशनल हाइवे 152 डी पर खेरड़ी गांव के पास दिल्ली के व्यापारी सुरेंद्र से लूट के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के बिकानेर निवासी श्रवण को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बुधवार को सीआईए प्रथम की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-आठ, रोहिणी दिल्ली निवासी सुरेन्द्र ने 18 जून को शिकायत दी थी कि वह बारदाना व्यापारी का काम करता है। भिवानी से 2.25 लाख रुपये की पेमेंट लेकर कार से दिल्ली जा रहा था तभी शाम करीब 3 बजकर 55 मिनट बजे भिवानी की तरफ गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद उसमें से उतरे युवकों ने कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर बैग चुरा लिया, जिसमें 2.25 लाख रुपये थे। पुलिस का कहना है कि मामले में पांच आरोपियों को काबू किया जा चुका है। अब आरोपी श्रवण निवासी बंदली जिला बीकानेर राजस्थान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी, फिरौती व अन्य धाराओं के तहत बीकानेर में 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें