फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर : छह डिग्री पर आया पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 21 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा जिला शीत लहर की चपेट में है। रविवार सुबह पारा लुढ़क कर छह डिग्री पर आ थमा।
विज्ञापन


इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन में धूप के चलते कुछ घंटे लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन सायं होते ही सर्दी ने एक बार फिर सभी को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

बाहरी क्षेत्रों में कोहरे के चलते रेलगाड़ियों की रफ्तार मंद पड़ गई। इसका असर दूर-दराज से आने वाली रेलगाड़ियों पर पड़ने लगा है। रविवार को 12555 गोरखधाम सुपर फास्ट एक घंटा तीन मिनट, 16032 अंडमान एक्सप्रेस एक घंटा, जींद-रोहतक सवारी गाड़ी डेढ़ घंटा, 12481 दिल्ली श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 54 मिनट, 15909 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटा 18 मिनट देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें