फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 14 रुपये सस्ती मिलेगी अब सीएनजी, निगम चलाएगा सिटी बस सेवा, कल खुलेगा टेंडर

विज्ञापन
CNG will now be cheaper by Rs 14 in Rohtak, Corporation will run city bus service, tender will open tomorrow
विज्ञापन
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। शहर में सीएनजी अब एक की जगह 3 पेट्रोल पंपों पर मिलेगी। क्योंकि भिवानी रोड व गोहाना रोड के एक-एक पेट्रोल पंप संचालकों ने सीएनजी बेचने की अनुमति ले ली है। सीएनजी सस्ती मिलने की उम्मीद में नगर निगम भी दोबारा से सिटी बस सेवा का संचालन करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए 13 जनवरी को टेंडर खोला जाएगा।
साल 2017 की निगम स्तर पर हुई जनगणना के मुताबिक निगम के एरिया में करीब 5 लाख 12 हजार आबादी आवास करती है, जिससे शहरों की सड़कों पर लोगों का आवागमन लगा रहता है। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए लोग सबसे ज्यादा ऑटो का इस्तेमाल करते हैं। एक अनुमान के मुताबिक शहर में 8 हजार के करीब ऑटो हैं, जिनमें आधी पंजीकृत हैं। ऑटो से अक्सर न केवल जाम रहता है, बल्कि प्रदूषण भी फैलता है। ऐसे में दो साल से नगर निगम शहर में सिटी बस सेवा का संचालन करने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए 2020 में बस सेवा के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते जिस बस ऑपरेटर ने टेंडर लिया था, उसने हाथ पीछे खींच लिए। इसका एक कारण शहर में सीएनजी का रेट ज्यादा होना भी है। अब नगर निगम दोबारा सिटी बस सेवा संचालन का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

---
तीन पेट्रोल पंपों पर बिक्री से 14 रुपये सस्ती मिलेगी सीएनजी
निगम के मुताबिक अब केवल मंडल आयुक्त आफिस के नजदीक दिल्ली रोड पर ही सीएनजी पंप है, जहां दिनभर वाहनों की लाइनें लगी रहती हैं। पंप संचालक दिल्ली सेे सीएनजी लेकर आता है, जिसे 74 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाता है। अब भिवानी व गोहाना रोड पर भी एक-एक पंप मालिक को सीएनजी बेचने की अनुमति मिली है। ऐसे में अब शहर में सीएनजी 60 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। यह दावा नगर निगम का है। ऐसे में निगम सिटी बस सेेवा चालू करना चाहता है, जिसमें सीएनजी युक्त बसों का प्रयोग अनिवार्य है।
---
10 रुपये रहेगा किराया, पांच रूट पर दौड़ेंगी बसें
नगर निगम ने सिटी बस सेवा के लिए टेंडर लगा रखा है, जिसे 13 जनवरी को खोला जाएगा। नियमों के तहत शहर में पांच रूट पर सीएनजी युक्त बसें चलेंगी। एक रूट पर चार बस ही संचालित होंगी। यात्रियों से 10 रुपये किराया लिया जाएगा। निगम प्रति बस हर माह सिटी बस सेवा संचालक ने न्यूनतम 11 हजार रुपये लेगा। तीन पंप पर सीएनजी बिकेगी तो बस संचालन में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
........
अब सीएनजी की नहीं रहेगी कमी, सिटी बस सेवा जल्द होगी चालू
शहर में सिटी बस सेेवा शुरू करना मेरा सपना है। दिल्ली रोड पर पहले से सीएनजी पंप है, अब भिवानी रोड व गोहाना रोड पर भी एक-एक पंप मालिक ने सीएनजी बेचने की अनुमति ले ली है। जल्द वहां सीएनजी बिकने लगेगी। ऐसे में सीएनजी बस सेवा संचालन की संभावना बढ़ गई है। निगम बुधवार को टेंडर ओपन करेगा।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें