फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी थाने के सामने शराब ठेकेदार के कारिंदे से 2.17 लाख व स्कूटी लूटी

विज्ञापन
सिटी थाने के पास लूट के बाद शराब ठेकेदार के कारिंदे विजय की शिकायत सुनते डीएसपी विनोद कुमार। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। सिटी थाने के सामने शराब ठेकेदार के कारिंदे से तीन बदमाशों ने मारपीट कर स्कूटी और डिग्गी में 2.17 लाख रुपये रखा बैग लूट लिया। कारिंदा तीन शराब ठेकों से 2.17 लाख रुपये वसूलकर ला रहा था। घटना सोमवार रात 8:17 बजे हुई। कारिंदे ने आरोपियों का पीछा करने की भी कोशिश की, मगर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत सिटी थाने में मामले की जानकारी दी। साथ ही ठेकेदार को भी बताया गया। पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चा बेरी रोड निवासी किशन लाल के शराब के ठेके हैं। उसके पास उसकी साली का बेटा विजय 17 साल से काम करता है। वह देर शाम को तीन शराब ठेकों से उगाही करके 2 लाख 17 हजार स्कूटी में लेकर किशन लाल के घर देने जा रहा था। जब वह सिटी थाना के सामने पहुंचा तो वहां पहले से ही दो युवक खड़े थे। जिन्होंने विजय को रुकवा लिया और उसके मुंह पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। इसी दौरान वहां तीसरा युवक भी आ गया। तीनों ने मिलकर विजय से मारपीट करते हुए उसकी स्कूटी लूट ली। एक्टिवा में काले रंग के बैग में ठेकों की कलेक्शन थी। इसके बाद विजय ने मामले की जानकारी किशनलाल को दी। किशनलाल ने सिटी थाना प्रभारी राकेश कुमार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुराने सिटी थाना एरिया में लूट के बाद मौके पर जानकारी लेती पुलिस।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें