फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना व भिवानी रोड पर 60.50 रुपये प्रति किलो मिलने लगी सीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। पेट्रोल का रेट जहां 85 रुपये प्रति लीटर से पार हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ शहर में अब सीएनजी 60 रुपये 50 पैसे प्रति किलो मिलने लगी है। इससे पहले दिल्ली रोड के एक पंप पर सीएनजी 74 रुपये प्रति किलो मिलती थी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने जिला प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद गोहाना व भिवानी रोड पर एक-एक पंप को सीएनजी बिक्री की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

समय के साथ शहर की आबादी व वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दशक पहले शहर की जनसंख्या 2011 में पौने 4 लाख आंकी गई थी, जो 2017 में बढ़कर 5 लाख 12 हजार हो गई। अब चार साल बाद एक अनुुमान के मुताबिक जनसंख्या एरिया बढ़ने के कारण 6 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं शहर में वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इसके कारण रोहतक शहर दिल्ली व गुरुग्राम के बाद प्रदेश के अंदर प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो रहा है। साथ ही बढ़ती पेट्रोल की कीमतों से भी लोग परेशान हैं। इस कारण सरकार भी सीएनजी युक्त वाहनों को बढ़ावा दे रही है, लेकिन शहर में दिल्ली रोड पर एकमात्र सीएनजी पंप था। जहां बहादुरगढ़ व दिल्ली से सीएनजी मंगवाकर वाहन मालिकों को दी जा रही थी। अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने शहर के भिवानी व गोहाना रोड स्थित एक-एक पंप पर सीएनजी बिक्री की अनुमति दी है।
सीएनजी पंपों पर लग रही वाहनों की लंबी लाइन
पेट्रोल पंपों पर सीएनजी गैस डलवाने के लिए लंबी लाइन लग रही है, क्योंकि रोहतक में ही 60 रुपये 50 पैसे प्रति किलो सीएनजी मिल रही है। इसका एक कारण यह है कि दोनों पंपों पर सीएनजी दिल्ली या बहादुरगढ़ से नहीं, बल्कि सुनारिया के पास लगे प्लांट से पाइप के जरिये आ रही है।
विज्ञापन

शहर में अब सीएनजी के तीन पंप हो गए हैं। समय की मांग भी है कि प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी या बैटरी युक्त वाहनों को बढ़ावा दिया जाए। आगे भविष्य में और भी पंपों पर सीएनजी की बिक्री संभावित है, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-वीरेंद्र सिंह, डीएफएससी
मई में निगम भी चलाएगा सीएनजी युक्त बस शहर में
दो और पंपों पर सीएनजी गैस मिलनी शुरू हो गई है। इससे न केवल पेट्रोल से कम रेट पर वाहनों के लिए ईंधन मिलेगा, बल्कि प्रदूषण भी नहीं होगा। निगम भी मई माह से शहर में सीएनजी युक्त सिटी बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

-मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें