फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम साहब चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठते हैं उनके पति, भेजी शिकायत

Fri, 22 Aug 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर । नगर पालिका चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठने को लेकर मामला गरमा गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को शिकायत भेजकर अधिवक्ता सज्जन सिंह ने आरोप लगाया है कि चेयरपर्सन की जगह उनके पति राजकुमार कुर्सी पर बैठते हैं, जो नियमों के खिलाफ है। उधर, चेयरपर्सन के पति ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी व रोहतक आयुक्त को भेजी शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि कलानौर नपा में सांविधानिक पद की गरिमा भंग हो रही है। नपा चेयरपर्सन निर्मला देवी हैं। वे अभी नपा कार्यालय में नहीं बैठती हैं।
उनकी कुर्सी पर उनके पति वार्ड नंबर 16 के पार्षद राजकुमार बैठते हैं। सभी आदेश स्वयं ही जारी करते हैं। इस बारे में शिकायत होते ही नपा सचिव ने अध्यक्ष कार्यालय से सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए हैं।
विज्ञापन


इस तरह के आरोप निराधार हैं। मैं वार्ड 16 का पार्षद हूं। कार्यालय में दो कुर्सियां लगाई गई हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी के साथ रखी कुर्सी पर बैठता हूं। -राजकुमार, पार्षद, वार्ड नं 16।

कलानौर नगर पालिका का माहौल खराब हो चुका है। सांविधानिक पद की गरिमा को बरकरार रखा जाए। मैं स्वयं नपा अध्यक्ष रही हूं। मेरे पति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन भी रहे हैं लेकिन कभी भी पद की गरिमा को कम नहीं होने दिया। महिलाओं के अधिकारों को कम न किया जाए। प्रशासन व उच्च अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। -प्रवीण कुमारी, पूर्व नपा अध्यक्ष, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें