फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों के साथ फाइलें लेकर तय समय पर पहुंचे जिले के 126 अधिकारी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में बुधवार को सुशासन दिवस विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मौजुद सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व
विज्ञापन
रोहतक। क्रिसमस के अवकाश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके लिए जिले के करीब सभी बुधवार सुबह दस बजे से पहले लघु सचिवालय के सभागार में पहुंच गए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को सुशासन दिवस मनाया गया। गुरुग्राम से मुख्यमंत्री को पूरे प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुबह 10 बजे मुखातिब होना था। इसी तैयारियों के चलते जिले के अधिकारी सुबह साढ़े नौ बजे से पहुंचने शुरू हो गए। दस बजे तक अलग-अलग विभागों के करीब 126 अफसर फाइल हाथों में लेकर तैयारियों के साथ पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

आम दिनों में दस बजे तक लघु सचिवालय के दफ्तरों की कुर्सियां खाली रहती हैं, लेकिन बुधवार को भले ही छुट्टी का दिन था, लेकिन अफसर समय से पहले लघु सचिवालय पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता के लिए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, उपायुक्त और एसपी भी ठीक दस बजते आ गए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर शुरू हुआ तो हर अधिकारी को यही लग रहा था कि पता नहीं किससे क्या पूछ लिया जाए, इसीलिए सभी तत्परता से अपने सामने डाटा रिकॉर्ड की फाइल और डायरी रखे हुए थे। हालांकि मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाएं व उपलब्धियों पर बातचीत की। कार्यक्रम समापन के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
जनता को सुशासन देना प्राथमिकता : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पूरी ईमानदारी से पारदर्शी सरकार दी है। आज लोग शासन में पारदर्शिता का महत्व समझ रहे हैं। सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किया है। हमारा उद्देश्य है कि आम जनता को सरकारी सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़ और आने वाले समय में लोगों को और मजबूती के साथ सुशासन दें सके। इस मौके पर उपायुक्त आरएस वर्मा, एसपी राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, एसडीएम राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. अनिल बिरला, डीईओ परमेश्वरी हुड्डा, सीएमजीजीए दिव्या लोहिता, डीएसपी गोरखपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा व सतीश आहुजा, सतीश नांदल, विपिन गोयल, आजाद सिंह अत्री, रणबीर ढाका व राजेंद्र रावत सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले भर में दिखाया गया कार्यक्रम
उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि सुशासन दिवस पर वीसी सभागार के अलावा कॉन्फ्रेंस रूम व ई-दिशा केंद्र में भी वेब लिंक के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया गया। उपमंडल स्तर पर महम व सांपला और तहसील व खंड स्तर पर कलानौर में सुशासन दिवस मनाया गया।
इंस्पेक्टर बलवंत सिंह के तन्मयता से ड्यूटी के बाद भी आलोचना सुनने के सवाल पर सीएम ने कबीर के दोहे से दी सीख, बोले- निंदक नियरे राखिये आंगन कुटी छवाये...
रोहतक। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों से संबंधित सवाल पूछने की बात कही। इस पर रोहतक के अर्बन स्टेट थाने के इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने सवाल किया कि पुलिस पूरी तन्मयता से अपनी ड्यूटी करती है। इसके बावजूद भी उसे आलोचना झेलनी पड़ती है। इस पर मुख्यमंत्री ने संत कबीर के दोहे का उल्लेख करते हुए कहा कि निंदक नियरे राखिये आंगन कुटी छवाये, अर्थात व्यक्ति को अपनी निंदा करने वाले को अपने नजदीक रखना चाहिए ताकि वह उसकी कमियां बता सकें। उन्होंने कहा कि प्रशंसा करवाने के लिए इंसान को बड़ा प्रयत्न करना पड़ता है, परंतु आलोचना के लिए किसी तरह के प्रयत्न की आवश्यकता नहीं होती। यदि आलोचना में कोई सत्यता नहीं है तो उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। परंतु यदि आलोचना में कहीं भी सच्चाई का पुट है तो उस पर ध्यान देना चाहिए और उसके आधार पर अपने आचरण व व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए। यहीं से सुशासन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें