रोहतक। पीजीआई के दो छात्रों में हुए झगड़े के बाद उभरा कथित रैगिंग विवाद समझौते पर समाप्त हो गया है। पुलिस के बाद अब संस्थान की रैगिंग सेल ने भी इसे आपसी विवाद बताया है। कहा कि दोनों छात्र पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
रैगिंग सेल से डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच हुए विवाद में रैगिंग का मामला बनता ही नहीं था। रैगिंग का मामला तब बनता, जब पुराने छात्र ने नए छात्र को परेशान किया हो। दोनों छात्रों को संस्थान में एक साल से अधिक समय हो चुका है। गलतफहमी की वजह से दोनों में विवाद हो गया था। यह मामला आपसी बातचीत के बाद समझौते पर सुलझ गया है।
वीरवार को पीजीआई की कैंटीन में दो छात्र गए थे। यहां किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। एक छात्र ने दूसरे पर कई माह से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। वहां भी परिजनों के सामने समझौता हो चुका है। संवाद