-फोटो 51 : होटल में जांच के लिए पहुंचे सीएम फ्लाइंग के अधिकारी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। रोहतक सीएम फ्लाइंग की टीम ने आबकारी विभाग के साथ गांव कसार में स्थित मुदगिल होटल में वीरवार की रात में छापा डालकर अवैध रूप से चल रहे अहाता पकड़ा। होटल संचालक के खिलाफ थाना सेक्टर-6 में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया गया है।
जांच अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि टीम ने जब होटल संचालक राजेश से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-6 से एएसआई मुकेश अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और होटल संचालक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद