फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 28 को पंचकूला से चंडींगढ़ कूच करेंगे लिपिक

विज्ञापन
25सीटीके10... अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लिपिक। स्रोत:लिपिक
विज्ञापन
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के सभी लिपिकीय कर्मचारियों ने वीरवार को हरियाणा क्लर्क 35400 का ट्विटर अभियान चलाया। हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों व विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी लिपिकीय कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरे देश में सोशल मीडिया के माध्यम से उठाने के लिए कर्मचारियों ने इस अभियान को चलाया। सभी लिपिक कर्मचारी 28 जुलाई को पंचकूला से चंडीगढ़ कूच करेंगे।
विज्ञापन

ट्वीट के माध्यम से कर्मचारियों ने मुख्य रूप से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेताओं को टैग किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार व वित्त विभाग के अधिकारियों ने उनकी मांगों को जायज व तर्क संगत बताया है। वेतन बढ़ोतरी के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। पिछले रविवार क्लेरिकल एसोसिएशन की पैदल यात्रा कुरुक्षेत्र पहुंची थी। एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए उनके आवास की ओर बढ़े तो प्रशासन ने नाकाबंदी कर जबरदस्ती सभी को गिरफ्तार कर लिया था। इससे नाराज लिपिकीय कर्मचारियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। राज्य प्रधान बलजीत जून और महासचिव सतीश कुमार ढाका ने पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया था। सभी जिलों के लिपिकीय कर्मचारियों ने आगामी रणनीति बना ली है। इस मौके पर जिला प्रधान संदीप दांगी, हुडा विभाग से सुमित, नगर निगम से हितेश, कोऑपरेटिव से सचिन, पब्लिक हेल्थ से मंजीत, पीडब्ल्यूडी से गुलाब दांगी, जगत नेहरा, सुनील वर्मा,अनिल डागर व जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें