25सीटीके07... पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते
रोहतक। सांपला के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित डिविजनल स्तरीय लीगल लिटरेसी अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में बुधवार को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में भूमिका ने प्रथम व मनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, डॉक्यूमेंट्री में प्राची प्रथम, ऑन स्पॉट पेंटिंग में विशाल तृतीय, वाद विवाद में अरुण ने प्रथम व निकुंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, क्विज प्रतियोगिता में अनु, पायल, तान्या की टीम प्रथम रही। स्किट में कॉलेज की टीम प्रथम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। महाविद्यालय के लीगल लिटरेसी सेल की इंचार्ज सविता ने कहा कि सभी विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अनिल खटकड़, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, महाविद्यालय के सांस्कृतिक गतिविधियों के कन्वीनर डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मनीषा हुड्डा, डॉ. रामपाल व डॉ. राकेश उपस्थित रहे।