फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिलेभर में चलाया सर्च अभियान, 32 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाए गए सर्च अभियान में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 7 पीओ भी शामिल हैं।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने अभियान में 15 वाहनों के चालान किए गए और अन्य यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 111 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।

स्पेशल अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। जिसमें पुलिस जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न-भिन्न जगहों पर रेड कर अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। ऑपरेशन आक्रमण के दौरान जिला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए और 140 बोतल अवैध शराब बरामद की। वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए और 398 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा 7 पीओ को पकड़ा गया।
विज्ञापन


विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें