रोहतक । रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा द्वारा माल गोदाम रोड की बदहाल स्थिति को लेकर दिए गए अल्टीमेटम के बाद रविवार को उक्त सड़क पर सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
नगर निगम की जेसीबी मशीनें और सफाई कर्मचारी नालों की सफाई, गोबर निकासी तथा सड़क व्यवस्था को सुधारने के कार्य में जुटे हुए हैं। निगम प्रशासन ने डेयरियों द्वारा नालों और सीवर में गोबर बहाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। विधायक बतरा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद