फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहलबा माइनर के हेड के बजाय टेल से शुरू की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बोले-मजदूरों की संख्या कम, 30 जून को पानी छोड़ा जाना है, जल्दी हो सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महम। बहलबा माइनर की सफाई का टेंडर जारी होने के बाद सिंचाई विभाग ने वीरवार से काम शुरू कर दिया है। हालांकि, किसानों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सफाई कार्य हेड से शुरू करने की मांग की है।
किसान राजू नंबरदार, कर्मवीर सैनी, जग्गू, जीतू मेंबर और राकेश भारद्वाज ने बताया कि वे लंबे समय से विभाग से माइनर की सफाई हेड की ओर से शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार टेल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ही सफाई कर दी जाती है जबकि नहर से सटा शुरुआती हिस्सा बिना सफाई के रह जाता है। इससे पानी का बहाव प्रभावित होता है और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि जीरो आरडी (हेड) से पूरी माइनर की सफाई की जाए, तभी पानी बिना किसी बाधा के अंतिम छोर तक पहुंच सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी माइनर में पानी का प्रवाह सुचारु नहीं रहने के कारण क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) से बात कर सफाई कार्य सही दिशा से शुरू कराने की मांग की है। एसई ने संतोषजनक ढंग से और सही दिशा में सफाई कराने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में विभाग के एसडीओ दीपांशु ने बताया कि शुक्रवार से मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और माइनर की सफाई का कार्य हेड की ओर से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें