फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नकल रहित रही 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा

Sat, 22 Mar 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-21सीटीके32 सागर सैनी।संवाद
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। जिले के 47 केंद्रों में परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 1334 विद्यार्थियों में से 1303 विद्यार्थी उपस्थित व 41 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को नकल का कोई केस नहीं बना। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने पेपर आसान व हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने पेपर कठिन बताया। कुछ प्रश्न सिलेबस से बाहर आने की बात भी कही। इनका उत्तर देने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


यह है छात्रों का कहना
गृह विज्ञान की परीक्षा थी। पेपर आसान आया था। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पेपर ढाई घंटे का था, लेकिन डेढ़ घंटे में ही पूरा हो गया। कीर्ति, छात्रा।

गृह विज्ञान की परीक्षा में कुछ सवाल मुश्किल थे। इस कारण पेपर में कुछ सवालों के उत्तर अपनी समझ से दिए। सागर सैनी, छात्र।

फोटो-21सीटीके32 सागर सैनी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें