फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में सीजेपी का प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34 सोनीपत रोड ​पर विरोध प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और प्रदेश में संगठनों के प्रतिनिधियों को हिरासत में रखने के विरोध में सीजेपी समर्थकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला पार्षद जयदेव डागर ने कहा कि आमजन सरकार से आक्रोशित है। उन्होंने भारत सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी करने की अपील की। डागर ने लाठीचार्ज करने वालों और अवैध हिरासत का आदेश देने वाले प्रशासन पर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले कॉक्रोच पार्टी के समर्थक मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। वे शहर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। प्रवेश द्वार बंद होने के कारण प्रदर्शनकारी बाहर सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने करीब दो घंटे प्रदर्शन किया, जिससे आंबेडकर चौक से सोनीपत स्टैंड व अशोक चौक सड़क पर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें