फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेल लोक अदालत में सीजेएम ने निपटाए 5 मामले

विज्ञापन
05jjrp02- जिला जेल में आयोजित लोक अदालत में सुनवाई करते सीजेएम विशाल। स्रोत : प्रा​धिकरण
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव एवं सीजेएम विशाल के समक्ष 5 मामले रखे गए और सभी मामलों का निपटारा किया गया। सीजेएम विशाल ने जिला जेल का निरीक्षण किया। सीजेएम विशाल ने प्रत्येक बैरक का निरीक्षण किया। वहां रह रहे प्रत्येक कैदी व बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए दिशानिर्देश दिए।
सीजेएम ने मुलाकात एरिया का भी निरीक्षण किया। सीजेएम ने बताया कि मुलाकातियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि जेल में साफ सफाई व पीने का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला जेल में हर महीने हेल्थ चेकअप कैंप आयोजन किया जाता है। इस मौके पर जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल अधीक्षक सत्यभान, संदीप दांगी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत व क्लर्क सोमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें