फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवजात बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के दौरान नवजात बच्चे और जरूरतमंद गर्भवतियों को टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। आमतौर पर मिक्सचर प्लांट और ईंट भट्ठों पर बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉक्टर प्रीति ने बताया कि हाई रिस्क, स्लम एरिया, ईंट भठ्ठों व निर्माण स्थलों पर 2 साल तक के 70 बच्चों और 8 गर्भवती महिलाओं को जीवनोपयोगी दवाईयां दीं और टीकाकरण किया गया। हाई रिस्क बीमारी के रूप में कोई परेशानी न हो, इसके लिए इस मिशन के अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण करने की शुरूआत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी है।
मिशन के बारे में डाॅक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मिशन का उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में खुशहाली लाना है। गर्भवती महिलाओं को बीसीजी, डीपीटी, टैटनेस, हैपेटाइटिस बी, एचआईवी, दिमागी बुखार व खसरा के टीके भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें