सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पंचकूला से आ रही नेशनल क्वालिटी स्टैंडर्स (एनक्वॉस) की टीम ने हादसे की वजह से विजिट टाल दी।
टीम जिस वाहन में आ रही थी, उसे एक अन्य वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। हादसा मामूली होने की वजह से किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद टीम वापस पंचकूला लौट गई।
15 जिला अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं, मरीजों केलिए व्यवस्थाओं, डॉक्टरों के उपयोग में आने वाले सयंत्र और मशीनों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एनकॉस की टीम निकली है।
15 अस्पतालों में रोहतक का सिविल अस्पताल भी शामिल है। टीम मंगलवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने आ रही थी, लेकिन पानीपत के पास जीटी रोड पर टीम के वाहन को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी।
यह वाहन टीम की गाड़ी को साइड से रगड़ मारता हुआ निकल गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेशचंद्र ने बताया कि अब टीम किसी और दिन निरीक्षण केलिए आएगी। फिलहाल नई तारीख तय नहीं की गई है।