फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन
21-पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सिविल डिफेंस प्र​​शिक्षण में मौजूद सिविल डिफेंस के
विज्ञापन
रोहतक। पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस, एनसीसी एवं वाईआरसी के स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स के लिए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान, एनसीसी की एएनओ डॉ. रश्मि सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका व डॉ. ज्योति की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के सिविल डिफेंस प्रशिक्षकों प्लाटून कमांडर नवीन कुमार, सुनील कुमार एवं अशोक ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षकों ने सिविल सायरन संचालन की विधि, सायरन के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियां, ब्लैकआउट प्रक्रिया व आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत के प्रभावी तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
प्रशिक्षण के अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं इन तकनीकों का अभ्यास किया तथा बचाव विधियों का प्रदर्शन भी किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें