फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर्नशिप से विद्यार्थियोें को मिलेगी नई दिशा : डॉ. जयपाल शर्मा

विज्ञापन
16-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में हार्ट्रोन स्कील सेंटर व दर्पण कॉलेज जींद के बीच एमओयू करते प्
विज्ञापन
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में बुधवार को नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत ओरिएंटेशन प्रोग्राम में एमओयू हुआ। हार्ट्रोन स्किल सेंटर व दर्पण कॉलेज जींद के बीच इंटर्नशिप पर एमओयू किया गया। डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि एनईपी के तहत इंटर्नशिप करके छात्रों को जीवन में नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य व नोडल अधिकारी इंटर्नशिप सेल डॉ. जयपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मुख्यातिथि हार्ट्रोन स्किल सेंटर के निदेशक डॉ. आशुतोष कौशिक ने शिरकत की। डॉ. संतोष शर्मा ने बताया कि यह चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम का हिस्सा है। इसमें चार क्रेडिट के लिए चार से छह सप्ताह में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है। इंटर्नशिप स्थानीय उद्योगों, व्यवसायों, कलाकारों, शिल्पकारों या अनुसंधान संगठनों के साथ की जा सकती है। इस मौके पर डॉ. संजय अत्री, डॉ. पिंकी चौहान, डॉ. तरुण वत्स, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. हरिकिशन अत्री, हरीश अत्री व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें