फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निकाय मंत्री पहुंचे रोहतक, आज करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहरी निकायमंत्री सुभाष सुधा वीरवार रात नौ बजे रोहतक पहुंच गए। शुक्रवार को न केवल निगम के विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे, बल्कि साथ ही शहर से बारिश के पानी की जलनिकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण करेंगे। इसके चलते वीरवार को निगम प्रशासन मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद से प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर दूसरी समस्याओं के समाधान पर पूरा फोकस कर रखा है। इसके लिए हर कार्य दिवस पर डीसी की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। खुद निकाय मंत्री सुभाष सुधा निगम के कार्याें की समीक्षा करने रोहतक पहुंचे हैं।
बाक्स
चेतावनी के बाद सफाई कर्मियों को मिला तेल व साबुन
दो दिन पहले नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह में उनकी स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार को निगम के संयुक्त आयुक्त ने सफाई कर्मियों की बैठक ली। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बुधवार को सभी कर्मियों को दो माह का सरसों का तेल व साबुन वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें