फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों काे लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी काे सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
25सीटीके22... जिला कार्यक्रम अ​धिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सोंपतीं आंगनवाड़ी कार्यकर्त
विज्ञापन
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन सबद्ध स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व एआईयूटीयूसी (अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस) ने अपनी मांगों का ज्ञापन वीरवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति सैनी को सौंपा है। कहा, 975 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 2022 में हुई हड़ताल का मानदेय का भुगतान किया जाएं। यूनियन की राज्य महासचिव पुष्पा दलाल ने कहा केंद्रीय बजट में आंगनबाड़ी समेत स्कीम वर्करों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, सामाजिक सुरक्षा प्रदान की गई है। इसी के साथ इन्होनें ज्ञापन में मांग रखी है, की अचानक मृत्यु होने पर दो लाख रुपये का भुगतान करने, प्ले स्कूल में हेल्परों को 500 रुपये अतिरिक्त देने, खाली पड़े पदों को भरने, ड्यूटी से बाहर के कार्य ना करवाने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सुपरवाइजर के पद पर 50 प्रतिशत पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर बिना शर्त देने, भयंकर गर्मी में बिजली, पानी, पंखों की व्यवस्था करने और मासिक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये देने की मांग की गई है। इस मौके पर प्रधान रोशनी चौधरी, प्रेस सचिव कौशल्या देवी, सर्कल प्रधान कमलेश और राज्य महासचिव पुष्पा दलाल मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें