संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की टीम द्वितीय व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली की टीम तृतीय रही।
शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को पठानिया वर्ल्ड कैंपस में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के दूसरे दिन 5वीं से 8वीं कक्षा तक जूनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी ने किया।
जिला सांस्कृतिक संयोजक डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि स्किट में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंपल द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा तृतीय रहा। रागनी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन तृतीय रहा।
एकल नृत्य में पीएम श्री विद्यालय टिटौली प्रथम
डॉ. सुनीता अहलावत ने बताया कि एकल नृत्य में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली प्रथम, सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंठी द्वितीय व शहीद कैप्टन दीपक शर्मा पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन तृतीय रहा।