फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर के विकास का खाका तैयार, निगम हाउस की बैठक 30 को

विज्ञापन
15-कैनाल रेस्ट हाउस में हुई प्री-बजट बैठक में मौजूद मेयर रामअवतार वाल्मीकि, नगर निगम आयुक्त डॉ.
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। शहर के विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर 30 मार्च को निगम हाउस की बैठक बुलाई गई है लेकिन उससे पहले मंगलवार को मेयर रामअवतार की अध्यक्षता में प्री-बजट बैठक हई। कैनाल रेस्ट हाउस में हुई बैठक के बाद मेयर ने बताया कि शहर के विकास के लिए इस बार नगर निगम का बजट पिछले 296 करोड़ से अधिक होगा। बैठक में शहर के समग्र एवं संतुलित विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर रहेगा।
विभिन्न विभागों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार करने पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि आगामी बजट को पूर्णत: जनहितकारी, विकासोन्मुख एवं व्यावहारिक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रस्ताव, योजनाएं एवं विकास कार्यों का विस्तृत खाका तैयार कर प्रस्तुत करें।
इन कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता
बजट में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रणाली को और प्रभावी बनाने, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को गति देने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा पार्कों एवं हरित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
निगम की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा
नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों के साथ-साथ नगर निगम की आय बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। निगम की आय बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य रोहतक शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मनजीत सिंह, उप निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी राजेश गोयल, लेखा अधिकारी विकास यशकीर्ति, कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया व योगराज छिकारा, जिला नगर योजनाकार तिलकराज, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, भू-अधिकारी संदीप बतरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें