संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में शुक्रवार को सिटी बसों का संचालन नहीं होगा। रोडवेज की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों को जींद कार्यक्रम में के लिए भेजा गया है। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वह एक दिन का सहयोग करें और ऑटो-रिक्शा से अपने यात्रा करें।
रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज ने बताया कि वीरवार देर शाम को जींद के लिए सिटी बसों का भेज दिया गया है। पीएम के कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को बसों को लगाया जाएगा जबकि स्कूलों से भेजी जाने वाली बसों की जगह रोडवेज की बसों को रिप्लेस किया जाएगा। आरटीओ सचिव वीरेंद्र ढुल ने कहा कि जिले से 120 सीएनजी बसें लगाई है जिनमें 45 बसें रोहतक से कार्यकर्ताओं को लेकर कार्यक्रम में पहुंचेंगी।