रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित देशव्यापी हड़ताल में समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकालते सी
रोहतक। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकाली। इसकी अगुवाई सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद व भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला उप प्रधान संजीव सिंह ने की।
मानसरोवर पार्क में मजदूर-कर्मचारी एकत्रित हुए। मजदूर नेता विनोद ने कहा कि बीजेपी सरकार में श्रम कल्याण बोर्ड में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। इसका खामियाजा निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। 3 माह से निर्माण मजदूरों को सुविधा का एक पैसा भी नहीं मिला है। प्रदेश सरकार ने ट्रेड यूनियनों को कल्याण बोर्ड से बाहर करके मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया और दलाली के रास्ते खोल दिए।
मजदूर नेता संजीव सिंह व धर्मदास ने बताया कि भवन निर्माण कामगार यूनियन लेबर कोड का पुरजोर विरोध करती है। बाइक रैली के दौरान रवि, मनोज कुमार, सरवन, महेश, दिनेश, पप्पू, किशोर, रमाकांत, मंगेज, शिवकुमार, अकील, सिकंदर, गौतम, अरविंद व मनोहर आदि शामिल रहे।