आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में आयोजित सामवेद ब्रह्म पारायण यज्ञ में उपस्थित यजमानों
रोहतक। आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में आयोजित सामवेद ब्रह्म पारायण यज्ञ का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान ब्रह्मा पद्मश्री आचार्या सुकामा ने प्रेरक विचारों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आचार्या सुकामा ने कहा कि आर्य कभी दरिद्र नहीं होता, आर्य कभी दोषयुक्त नहीं होता। उन्होंने कर्मशील होने और खूब ऐश्वर्य कमाने पर जोर दिया। उनके अनुसार, आर्यों का शासन होना चाहिए और आर्य चक्रवर्ती सम्राट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 10 जुलाई को होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष यशपाल भाटिया, संदीप काहनी, जगदीश आहूजा, समीर सागर, अंकुर अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद