बादली। एमपी माजरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। बाइक सवार सीआईएसएफ में तैनात है और मोटरसाइकिल से दिल्ली नौकरी पर जा रहा था। घायल को दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी संदीप अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली नौकरी पर जा रहा था तो बीच रास्ते एमपी माजरा गांव के पास थार गाड़ी की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया। दुर्घटना के बाद थार गाड़ी चालक मौके से भाग गया जबकि संदीप को गहरी चोट आई।
परिजनों की मदद से संदीप को इलाज के लिए दिल्ली निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं संदीप की शिकायत पर पुलिस ने थार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद