फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी में हर्षिता, रिषभ व श्रेया द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा पुलिस की ओर से पंचकूला में 6 मई को आयोजित राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में जौहरी नगर स्थित मान सिंह हाई स्कूल के विद्यार्थियों की टीम ने लेवल-3 में प्रदेशभर में दूसरा स्थान पाया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

वीरवार को विजेता टीम का स्कूल पहुंचने पर स्कूल चेयरपर्सन निर्मला देवी, निदेशक राजेंद्र सिंह छिकारा प्राचार्य नरेंद्र कुमार, उप प्राचार्य अशोक समेत ने स्वागत किया।

मान सिंह हाई स्कूल की चेयरपर्सन निर्मला देवी, निदेशक राजेंद्र सिंह छिक्कारा ने बताया कि इस राज्यस्तरीय रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता के लेवल-3 में कक्षा कक्षा नौंवीं से हर्षिता व रिषभ, 10वीं से श्रेया ने भाग लिया और टीमों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान पाया। यातायात थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक सतीश कुमार ने भी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें