फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: न्याय के पीछे छिपे मूल्यों व सिद्धांतों को भी समझें विद्यार्थी

Thu, 09 Oct 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से मूल्य आधारित न्याय प्रणाली विषय पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति बी. डी. राठी ने कहा कि न्याय व्यवस्था तभी सशक्त हो सकती है जब उसमें मानवीय मूल्यों और नैतिक सिद्धांतों का समावेश हो। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि विद्यार्थी केवल विधि के प्रावधान न पढ़ें, बल्कि न्याय के पीछे छिपे मूल्यों और सिद्धांतों को भी समझें। ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा, सीमा और बीके नाथमल ने भी अपने विचार रखे। विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ. जितेंद्र ढुल ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. प्रदीप लाकड़ा ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें