23सांपला04..विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि। स्रोत : संवाद
खरावड़ गांव में चमन ऋषि सेंटर पर सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि राजा सरपंच मदीना रहे। अतिथि ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मुस्कान मलिक को 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
वहीं, विद्यालय की तरफ से खेलों में नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजा सरपंच ने बच्चों को शिक्षा में खेलों में अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उनकी तरफ से विद्यालय को 21000 रुपये की धनराशि सहयोग के रूप में दी। इस मौके पर विद्यालय में हरियाणा शिक्षा बोर्ड से राकेश रुड़की, रामनिवास भारद्वाज, सजिंदर मलिक, अनूप भारद्वाज, श्रवण बंसल, मैडम निशा, पूजा, पिंकी, सोनाली, डिंपल, नेहा व रमेश मलिक मौजूद रहे।