07...कलानौर में गली में भरे पानी में से सिर पर सामान रख कर साइकिल पर जाता किशोर। संवाद
- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
कलानौर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में आईटीआई के पीछे स्थित गली में कई माह से जमा गंदा पानी प्रशासनिक दावों की पोल खोल रहा है। मानसून बीतने के बावजूद जलभराव की समस्या जस की तस है। हालात इतने बदतर हैं कि रोजाना स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
जितेंद्र, टोनी, बिजेंद्र, होशियार, मंजू पूर्व सरपंच, उमेद सिंह का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप है। घरों कि दीवारों में दरारें आई हुई हैं। पक्के मकानों में नुकसान हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। कई बार शिकायतें दी गईं। मौके पर निरीक्षण भी हुआ मगर नतीजा शून्य रहा। इसके बावजूद जल निकासी के नाम पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। नाराज गलीवासियों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन उपायुक्त सचिन गुप्ता से शिकायत करेंगे।
बड़ी मोटर का इंतजाम किया जा रहा है। दो से तीन दिन में वार्ड से जल निकासी करवा दी जाएगी। मुख्य समस्या जिंदरान रोड सीवर लाइन बैठी हुई है। जब तक उसका स्थायी समाधान नहीं होता। तब तक जल निकासी का ठोस प्रबंध नहीं हो सकता।
-सत्यवान, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग