रोहतक । अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से चलाए जा रहे बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। रविवार को नन्हे बच्चों व संगठनों ने 400 सीड बॉल और 3600 बीज दान किए।
रविवार को मलिक परिवार के सात बच्चों भूमिका मलिक, प्रीति, एकांश मलिक, तन्वी, उर्सिता, शिवांस और सावी ने अपने हाथों से 400 सीड बॉल तैयार कीं। इसके साथ ही बच्चों ने अपने दादा कैप्टन जगबीर मलिक के साथ अभियान के बीज दान केंद्र पहुंचकर 3,000 से अधिक अमरूद, बरगद, पीपल और नीम के बीज अभियान को समर्पित किए। ओमैक्स सिटी के सीनियर मैनेजर राकेश श्योराण और मैनेजर गौरव वशिष्ठ ने अभियान के लिए 600 नीम और खजूर के बीज दान किए।
इन पर्यावरण प्रेमियों की रही उपस्थिति :
इस अवसर पर अभियान संयोजक डॉ. जसमेर हुड्डा, अभियान अध्यक्ष डॉ. अनुज नरवाल, डॉ. रविंद्र नांदल, ईश्वर दलाल, राजवीर कालीरमन, डॉ. संतलाल बुधवार, कपिल मलिक, रणबीर मलिक, पवन सिवाच, सुरेश मलिक, संतलाल हंस सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
इमली स्वाद के अलावा सेहत के खजाने से भी कम नहीं है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आहार फाइबर पाया जाता है। इमली जैसे गुणकारी फल को सम्मान मिलना चाहिए। -डॉ. इंदू, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक।
बीजदान कैसे करें
- अभियान के तहत शहर में बीज बैंक बनाए गए हैं
- सुभाष चौक स्थित अमर उजाला सिटी कार्यालय
इन व्हाट्सएप नंबर पर भेजें सीडबॉल की जानकारी
- 7419610102
- 9416077781
38 : बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान से जुड़कर सीड बॉल दान करने पहुंचे बच्चे। संवाद
38 : बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान से जुड़कर सीड बॉल दान करने पहुंचे बच्चे। संवाद