23 भाजपा शक्ति केंद्र में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
- फोटो : आपात स्थिति के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करती एडीएम कल्पना जायसवाल। स्रोत विभाग
रोहतक। भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका ने बूथों को सशक्त बनाने को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ पदाधिकारियों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने लाइव शक्तिकेंद्र बैठक में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया। भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। जिला प्रभारी विजयपाल सिंह के साथ विचार-विमर्श के बाद वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।