फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में छिपा रहा बच्चा, अपहरण की आशंका पर दौड़ी पुलिस

Fri, 22 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सलारा मोहल्ले में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के अपहरण की आशंका को लेकर बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर पूरे क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे बाद बच्चा कमरे में बेड के नीचे ही मिला, जिसके बाद ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बच्चा स्कूल जाने के डर से बेड के नीचे छिपा था। मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे का है। सलारा मोहल्ला निवासी शंकर का छह वर्षीय बेटा रौनक कक्षा दो में पढ़ता है। स्कूल जाने से पहले वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर तक परिजन इधर-उधर देखते रहे।

बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। सलारा मोहल्ला चौकी पर पुलिस ने सूचना वायरलेस पर फ्लैश कर दी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसी दौरान शंकर की बेटी गुड़िया कमरे में खेलते हुए अंदर चली गई, जहां उसने रौनक को बेड के नीचे छिपा देखा। परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला और बेड के नीचे छिपने का कारण पूछा। इस पर बच्चे ने बताया कि वह स्कूल जाने के डर से छिपा हुआ था। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें