फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, पिकअप चालक पर केस दर्ज

Wed, 27 Aug 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव बलाना में सोमवार शाम को दुकान से सामान लेने जा रहे रहे 11 वर्षीय बालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
गांव बलाना निवासी किसान ओमप्रकाश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा 11 वर्षीय रवि अपने ताऊ हवासिंह के साथ सोमवार शाम को दुकान से घरेलू सामान लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन के पास पहुंचा तो पिकअप चालक ने बेटे को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से रवि बेहोश हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। रवि को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक रवि का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें