रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने वीरवार को नई अनाज मड़ी में पहुंचकर पांच आढ़तियों के गेहूं तौलने वाले कांटों की जांच की। जांच में सभी कांटे सही मिले।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के मुताबिक, प्रदेश सरकार की हिदायत है कि किसानों के साथ किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसी कड़ी में वीरवार को टीम ने नापतौल विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर अनाज मंडी में औचक निरीक्षण किया। जांच में पांच आढ़तियों के कांटों की जांच की जो सही मिले। किसी भी आढ़ती की दुकान पर गलत कांटा नहीं मिला। अनाज मंडी की औचक जांच की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है।