फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देवव्रत हत्याकांड में ब्राह्मणवास का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली के देवव्रत हत्याकांड में सदर पुलिस ने ब्राह्मणवास गांव के युवक प्रशांत उर्फ पुष्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि 17 मार्च को सूचना मिली थी कि टिटौली गांव निवासी देवव्रत बाइक पर डयूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे गांव के बाहर बनी नहर के पास कार सवारों ने पहले टक्कर मारी फिर ताबड़तोड़ डंडों व लोहे के पाइप से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए थे। शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी मौके से भाग निकले थे। पीजीआईएमएस में इलाज के दौरान 23 मार्च को देवव्रत की मौत हो गई थी। पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़ते हुए पांच आरोपियों को काबू किया था। अब आरोपी प्रशांत उर्फ पुष्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
दो साल से चल रही थी रंजिश
पुलिस के मुताबिक, करीब 2 साल पहले होली के दिन टिटौली गांव निवासी सुरेन्द्र व सुरेन्द्र के भाई देवेन्द्र उर्फ काला की देवव्रत के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी दौरान देवेन्द्र उर्फ काला ने गांव में नया घर बनाया था यह मकान बेचकर वह शहर में रहने लगा। पंचायती तौर पर झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस केस दर्ज नहीं कराया गया। देवेन्द्र जब भी गांव में आता तो तनाव रहता था। इसी तनाव के चलते सुरेन्द्र, देवेन्द्र ने अन्य युवकों के साथ देवव्रत पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें