फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, युद्ध स्मारक में शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पूर्व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। वहीं वीरवार सुबह बारिश के चलते आंशिक तौर पर स्वतंत्रता समारोह की तैयारियां प्रभावित हुईं। हालांकि शाम तक दुरुस्त कर लिया गया।
डीसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री खुली जीप में परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। सिरसा एएसपी फैसल खान के नेतृत्व में 11 टुकड़ी भव्य मार्च पास्ट कर मुख्यमंत्री को सलामी देंगी। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे और युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित करेंगे।समारोह में पुलिस अकादमी मधुबन के 410 रंगरूट मास पीटी में भाग लेंगे। साथ ही, योगासन का प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस के जवान टीमों के साथ डॉग शो व बाइक शो में करतब दिखाएंगे। स्वाट टीम मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेगी। इसके बाद देशभक्ति व ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से आम लोगों की एंट्री बस स्टैंड की तरफ से गेट नंबर एक से स्टेडियम के अंदर की जाएगी। साथ ही, मुख्य स्टेज से 400 मीटर दूर फुटबाॅल, आर्चरी व स्केटिंग मैदान में लोगों के लिए वाहन पार्किंग बनाई गई है। गेट नंबर दो से केवल मुख्यमंत्री के काफिले की एंट्री होगी। सुरक्षा के लिए एसपी, तीन डीएसपी सहित 450 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। समारोह के लिए स्टेडियम के बाहर नाकों पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी तरह से रूट डायवर्ट नहीं किया गया है।
सीएम का शेड्यूल

-एमडीयू युद्ध स्मारक : 8:45 बजे

-राजीव गांधी स्टेडियम : 8:58
-मुख्य अतिथि का आगमन : 8:58 से 9:00
-ध्वजारोहण : 9:00 से 9:02
-परेड का निरीक्षण : 9:02 से 9:15
-मुख्य अतिथि का संबोधन : 9:15 से 9:30
-मार्च पास्ट : 9:30 से 9:40
-पीटी शो : 9:40 से 9:50
-सांस्कृति कार्यक्रम : 9:50 से 10:30

-पुरस्कार वितरण : 10:30 से 10:40
-राष्ट्रगान : 9:40 से 9:42

-हेलीपैड से चंडीगढ़ रवाना : 11:00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें