18 रोहतक के जाट कॉलेज मैदान में हॉकी टूर्नामेंट की विजेता टीम के साथ मौजूद जाट शिक्षण संस्था क
रोहतक। हरियाणा इंटर पॉलिटेक्निक हॉकी टूर्नामेंट 2026 में छोटूराम पॉलिटेक्निक ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट ने रजत पदक व राजकीय पॉलिटेक्निक सांघी ने कांस्य पदक हासिल किया।
छोटूराम पॉलिटेक्निक रोहतक में वीरवार को हरियाणा इंटर पॉलिटेक्निक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ सुखबीर किन्हा ने बताया कि टूर्नामेंट में हरियाणा राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जाट शिक्षण संस्था के प्रधान चौधरी गुलाब सिंह दिमाना रहे। विशिष्ट अतिथि संस्था के महासचिव नवदीप भी उपस्थित रहे। प्रधान गुलाब सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और जीत-हार को समान रूप से स्वीकार करने की प्रेरणा दी।
टूर्नामेंट का शुभारंभ जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जोगिंदर दहिया व मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नवनीत अहलावत ने किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में छोटू राम पॉलिटेक्निक की टीम ने वैश्य टेक्निकल इंस्टीट्यूट को 7-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्था से कॉलेजियम सदस्य दिलबाग नेहरा, प्राचार्य डॉ. सितेंद्र पावड़िया, सुनील, अशोक देशवाल, प्रवीण दहिया, लेफ्टिनेंट आलोक कुमार, प्रियंका शर्मा, बिजेंद्र हुड्डा व मनीषा हुड्डा आदि मौजूद रहे।