फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होली पर बाजार गुलजार, रंगों और पिचकारियों की हो रही बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य आइटमों से दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। हर तरफ सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। रंगों और पिचकारियों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारी मुकेश कुमार और आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष होली पर सांपला में लगभग 20 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फार लोकल” आह्वान का असर साफ दिखाई दे रहा है।
हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पारंपरिक पिचकारियां, पूजन सामग्री, कपड़े और सजावटी वस्तुओं की बिक्री तेजी से बढ़ी है जबकि कुछ वर्ष पहले तक विदेशी उत्पादों की खरीदारी होती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिठाइयों, सूखे मेवों, उपहार वस्तुओं, परिधानों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। विशेष रूप से गुजिया, रंगीन टी-शर्ट और पारंपरिक परिधान की खरीदारी ज्यादा हो रही है। सांपला में ही दस लाख रुपये के व्यापार का अनुमान है और थोक व खुदरा बाजार ग्राहकों से भरे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें